Nitish Kumar Reddy: क्या हार्दिक पांड्या की जगह लेंगे नितीश कुमार रेड्डी? 2027 वर्ल्ड कप के लिए बड़ी योजना
2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय चयनकर्ता अब हार्दिक पांड्या के विकल्प के रूप में युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी पर दांव लगाने की योजना बना रहे हैं। चोट की चिंताओं और वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते टीम इंडिया का यह बदलाव भविष्य के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
