IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, चोट के कारण इंग्लैंड लौटे जेमी ओवरटन
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुश्किलों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन दाहिनी जांघ में चोट के कारण स्वदेश लौट गए हैं, जिससे प्लेऑफ की दौड़ में शामिल सीएसके के लिए एक और बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
